Home Featured भाजपा नेताओं ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, शनिवार को दरभंगा पहुचेंगे नित्यानन्द राय।
September 27, 2019

भाजपा नेताओं ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, शनिवार को दरभंगा पहुचेंगे नित्यानन्द राय।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा जिला भाजपा द्वारा शहर के राजेंद्र भवन(टाउन हॉल) मे शनिवार की सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत जनजागरण सभा की सभी तैयारी पूरी हो गयी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप मे भारत सरकार के केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय सम्बोधित करेंगे।
जनजागरण सभा मे मधुबनी के सासंद डॉ0 अशोक यादव, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, जाले विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता जीवेश मिश्र, विधान पार्षद सह प्रदेश मंत्री डॉ0 अर्जुन सहनी, विधान पार्षद सुनील सिंह, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव,जिला प्रभारी रामकुमार झा, जिला सदस्यता प्रभारी जग्गनाथ ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को राजेन्द्र भवन मे कार्यक्रम स्थल का भाजपा नेताओं ने बिहार प्रदेश भाजपा महामंत्री माननीय सुशील चौधरी के नेतृत्व में निरिक्षण किया एवं कार्यक्रम की सफलता को लेकर दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 मुरारी मोहन झा, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, जिला महामंत्री संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी, जिला प्रवक्ता अभयानंद झा, अशोक नायक, जिला मंत्री संतोष पासवान, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, राजू तिवारी, मणिकांत मिश्र, सुमित झा, पंकज झा, बालेंदु झा, निशांत चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…