Home Featured जो समाज एकजुट होकर जागृत होता है, वही अधिकार पाता है: कैलाश चौधरी।
October 22, 2019

जो समाज एकजुट होकर जागृत होता है, वही अधिकार पाता है: कैलाश चौधरी।

दरभंगा: समाज के अंदर व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर कर जो समाज जगा है, उसने अपना अधिकार पाया है। ब्राह्मण समाज को एकजुट होने और समाज के अंदर व्याप्त दहेज प्रथा आदि जैसी कुरुतिरियों को खत्म करने की आवश्यकता है। जागृत समाज ही अपने अधिकार को प्राप्त करता है।

उपरोक्त बातें ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिला महामंत्री सह पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष कैलाश कुमार चौधरी ने मंगलवार को बिरौल प्रखंड के बेक ग्राम में जिलाध्यक्ष डॉ प्रभाकर झा के नेतृत्व में चलाये गए जागरूकता अभियान के दौरान कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि सवर्ण को राजनीतिक सौतेलेपन का शिकार बनाया जा रहा है। एससी एसटी एक्ट जैसे काले कानून को बनाकर समाजिक सदभाव की बिगाड़ने का काम किया जा रहा है। सभी जातियों में गरीब होते है। आर्थिक आधार पर लाभ नही देकर जातिगत लाभ दिया जा रहा है। अब फिर आरक्षण सीमा को बढ़ाने की साजिश की जा रही है। समाजिक कुरूतियो जैसे दहेज प्रथा को खत्म किया जाना आवश्यक है। समाज को संगठित होने पर बल देते हुए कहा कि एकता में ही बल है जो समाज जगा है अधिकार पाया है।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप आचार्य, सरोज झा, भगवान झा, नवीन आचार्य, हरेराम झा, जवाहर आचार्य सहित कई अन्य बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

Share

Check Also

स्टाइपेंड 20 हजार से 40 हजार करने की मांग, डीएमसीएच के इंटर्न्स की हड़ताल से मरीज बेहाल।

दरभंगा: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) के इंटर्न डॉक…