Home Featured संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलायी शपथ।
November 26, 2019

संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिलायी शपथ।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम एवं राज्य सरकार के निर्देश पर दरभंगा जिला प्रशासन द्वारा 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

समाहरणालय स्थित अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का संचालन जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी सह डीआरडीए के निदेशक वसीम अहमद ने किया।
जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने इस अवसर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यपालन की शपथ दिलायी।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने भारत के संविधान को विश्व का सर्वोत्तम संविधान बताते हुए कहा कि कई संविधानों के प्रारूपों का संक्षिप्त विवरणी का स्वरूप है हमारा संविधान। भारत के तीनों महत्वपूर्ण अंग कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायिका एक दूसरे का सहयोग करते हुए संविधान का पालन करती है। हमारा संविधान चले आ रहे सिस्टम में आवश्यक परिवर्तन करते हुए भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। भारत के संविधान विश्व का सर्वोत्तम संविधान कहा गया है। इस संविधान में भारत का सम्पूर्ण चित्र निहित है। भारत की सामाजिक व्यवस्था, धर्मनिर्पेक्षिता, लोकतांत्रिक व्यवस्था सबको निहित करते हुए संविधान निर्माताओं ने इसे बनाया है। जो व्यक्ति जिस क्षेत्र में हैं, सभी के कर्तव्य और अधिकार संविधान में दिए गए हैं और सभी को उसी के अनुसार कार्य करना चाहिए।
इस समारोह में उप विकास आयुक्त डॉ0 कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्ता विभागीय जांच वीरेंद्र कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वीरेंद्र नारायण पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, स्थापना उप समाहर्ता अजय कुमार, उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद, डीसीएलआर पुष्पेश कुमार सहित समाहरणालय के सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों संविधान की शपथ ली।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…