Home Featured नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक।
December 27, 2019

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शुक्रवार को शहर के लहेरियासराय बरहेता स्थित कान्हा विवाह भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम के सफलता एवं संगठन के मजबूती पर बल दिया गया। प्रदेश महामंत्री सह जिला प्रभारी सुशील चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर सभी विधानसभा में रैली आयोजित होगी । साथ ही सभी बुथों पर जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को इस कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा की पूरे जिले से पचास हजार पोस्टकार्ड के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर सभी मंडलो में 29 से 31 दिसंबर तक कार्यशाला का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा की आगामी 10 जनवरी तक जिला एवं 15 जनवरी तक मंडल का गठन कर लेना है। सासंद गोपालजी ठाकुर ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी सहित सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के मजबूती पर ध्यान देने को कहा। ताकि, अगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को अधिक लाभ मिल सके। नागरिकता संशोधन कानून पर कांग्रेस सहित संपूर्ण विपक्ष पर उन्होंने प्रहार करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश के कुछ हिस्से में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को गुमराह कर हिसा करवाने का प्रयास किया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है । इसकी जितनी निदा की जाय कम होगी। कांग्रेस हमेशा से हिन्दू और मुसलमान में भय उत्पन्न कर अपनी स्वार्थ की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 26 सितंबर 1947 को कहा था की पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू और सिख हर नजरिये से भारत आ सकते हैं, अगर वे वहां निवास नहीं करना चाहते। उस स्थिति में उन्हे नौकरी देना और उनके जीवन को सामान्य बनाना भारत सरकार का पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा की इस अधिनियम से देश के मुसलमान भाइयों को डरने की जरूरत नहीं है और न ही किसी को गुमराह होने की जरूरत है। विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता जिबेश कुमार ने कहा की आज जो विपक्षी पार्टी सवाल उठा रहे हैं मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आपकी पंथनिरपेक्षिता बहुत सीमित है और हमारी बहुत व्यापक है। जो पीड़ित व प्रताड़ित हैं उनको लाना ही हमारी पंथनिरपेक्षता की व्याख्या है। प्रधानमंत्री मोदीजी के कार्यकाल में 566 से ज्यादा मुस्लिमों को भारत की नागरिकता दी गई। यह कानून सिर्फ नागरिकता देने का है न कि किसी की नागरिकता छीनने की। एमएलसी व प्रदेश मंत्री डॉ. अर्जुन सहनी ने कहा की संगठन का निर्माण कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संभव है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें। उन्होंने कहा की हमारी सरकार मानती है कि जिसकी प्रताड़ना हुई है उन सबकी मदद सरकार को करनी चाहिए। इस देश के मुसलमान भाई यहां के नागरिक हैं और नागरिक रहेंगे, उन्हें कोई प्रताड़ित नही कर सकता। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा की यहां के माइनोरिटी खासकर मुस्लिम भाई को चिता करने की कोई जरूरत नही है। कांग्रेस के द्वारा देश में बहुत बड़ी भ्रांति फैलाई जा रही है कि यह अधिनियम देश के मुस्लिम के खिलाफ है जो की असत्य है। बैठक को पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हरि सहनी सहित कई ने बैठक को सम्बोधित किया। ज्योति कृष्ण झा लवली के संचालन में, पूर्व महापौर अजय पासवान, गौड़ी पासवान, सुजीत मल्लिक, संजीव साह, मुकुन्द चौधरी, अमलेश झा, राजेश रंजन, विनय दास, रामचंद्र प्रसाद, गणेश महथा, रंगनाथ ठाकुर, अजीत चौधरी, विजय चौधरी, संतोष पासवान, अमित झा, राजू तिवारी, अशोक नायक, वीणा झा, मनीष खट्टीक, रामबिलास भारती, रमाशंकर ठाकुर, अभयानंद झा, धर्मशीला गुप्ता, निर्भय भारद्वाज, मणिकांत मिश्र, तनवीर हसन, डॉ. अमोद झा, हेमंत झा, ध्रुव मंडल, प्रेम झा, ओमप्रकाश सिंह, संजीव गुप्ता, लक्ष्मण कान्सकार, संतोष पोद्दार, प्रमोद चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मनीष जायसवाल ने किया।

Share

Check Also

शराबी बेटे की हरकतों से तंग आकर पिता ने बेटे को किया पुलिस के हवाले।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शिवनगरघाट गांव निवासी देवचंद्र झा ने अपने शराबी बेटे की…