Home Featured CAA-NRC को लेकर गांव-मुहल्लों में चौपाल लगाकर चलाएं जागरूकता अभियान: जीवछ सहनी।
January 3, 2020

CAA-NRC को लेकर गांव-मुहल्लों में चौपाल लगाकर चलाएं जागरूकता अभियान: जीवछ सहनी।

दरभंगा: शुक्रवार को सुपौल बाजार स्थित विवाह भवन में भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी का अभिनन्दन और नागरिकता संशोधन विधेयक पर कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष राज कुमार सहनी और रंजीत झा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सहनी ने कहा कि सीएए, एनआरसी, एनपीआर की जानकारी देने के लिए सभी गांवों मुहल्लों में चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा और मंडल स्तर पर टोली बनाकर सीएए का जोरदार प्रचार अभियान चलायेगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष माधव कुमार वत्स ने किया। इस मौके पर ज्योति कृष्ण झा लवली, मणिकांत मिश्र, शिवजी यादव, डॉ. धर्मशिला गुप्ता, रामविलास भारती, तिरपित नारायण यादव, भगवान ठाकुर, चंदन मिश्र, घनश्याम कुमार, कौशलेन्द्र आचार्य, नवल आचार्य, राज कुमार अग्रवाल, राकेश साहु, हरिशंकर झा, बचनदेव सहनी, अनामिका सिंह, चंदन झा, प्रफुलचन्द राय, बचनदेव सहनी, कैलाश मिश्र, गुरन पासवान, रविन्द्र पोद्दार, अशोक झा, सुमनजी आचार्य, कुन्दन सिंह, दुर्गानन्द चौधरी, सत्यनारायण चौपाल, विनोद झा, सुनील झा, कौशल सिंह, मनोज झा आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…