Home Featured सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें : गोपालजी।
February 26, 2020

सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें : गोपालजी।

दरभंगा: सांसद सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका विकास-सबका विश्वास के साथ कार्य कर रही है। जरूरत है कि सरकार द्वारा किये जनकल्याणकारी विकासात्मक कार्यों की जानकारी घर-घर तक कार्यकर्ता पहुंचावें। श्री ठाकुर आज बहेड़ी प्रखंड के इनाई पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी बहेड़ी पूर्वी मंडल के कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। श्री ठाकुर ने कहा कि सरकार के मर्म स्पर्षी जनकल्याणकारी योजनाओं में ऐतिहासिक फैसला राम मंदिर ट्रस्ट निर्माण धारा 370, तीन तलाक, नागरिक संसोधन कानून को घर-घर पहुंचावें। उन्होंने बैठक में संगठन को और भी सशक्त बनाने का आह्वान किया। इसके लिए वे कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए। जिसके तहत उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बुथ स्तर पर कार्यकर्ता मनावें और अपने आवास पर पार्टी का झंडा लहरावें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बुथ स्तर पर आयोजित कर सुने। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला महामंत्री शिवजी यादव, ज्योति कृष्ण झा लवली, अविनाश साह, निर्मल राय, विमलकांत झा, प्रदीप गुप्ता, शशिभूषन सिंह, आशीष भारती, राहुल कुशवाहा आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…