Home Featured गला दबाकर पति ने की पत्नी की हत्या।
December 11, 2022

गला दबाकर पति ने की पत्नी की हत्या।

दरभंगा: मब्बी ओपी की शीशो पश्चिमी पंचायत के नाजिरगंज गांव में शनिवार की देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी की सोयी अवस्था में गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका प्रमोद यादव की पत्नी मनतोरिया देवी  थी।

मंचूरिया का शव रविवार की सुबह घर में पाया गया। उसकी जीभ दोनों दांतों से दबकर बाहर निकली हुई थी। पुलिस ने आरोपित पति प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाने के करहरा गांव निवासी जैसीलाल यादव की पुत्री मनतोरिया की शादी चार वर्ष पूर्व प्रमोद से हुई थी। दोनों को एक दो वर्ष की पुत्री है। ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रेम -प्रसंग के कारण प्रमोद ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। प्रमोद छह माह पहले एक युवती को लेकर चेन्न्ई भाग गया था। बाद में पंचायत होने पर उसे छोड़ दिया। काफी समय से प्रमोद अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से भाग जाने का दबाव दे रहा था।

Advertisement

बताया जाता है कि शनिवार की रात प्रमोद ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घर में पति-पत्नी व एक छोटी बच्ची के अलावा बूढ़ी मां थी। पत्नी की हत्या करने के बाद सुबह में वह अपने को बेगुनाह साबित करने के लिए ग्रामीणों के बीच गया और लोगों को मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।

लेकिन, मौके पर मौजूद सरपंच अरमान खान, मुखिया अजय ठाकुर आदि को मृतका की जीभ बाहर निकली देख उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी पुलिस के अलावा मृतका के मायके वालों को दी। कुछ देर बाद ओपी प्रभारी राजकुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे व घटना की छानबीन की। मृतका के पिता जैसी लाल यादव भी गांव के कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भिजवा दिया। देर शाम मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ओपी प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सूचना पर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। घटना की जांच का जिम्मा एसआई राम कुमार को दिया गया है।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…