Home Featured शौर्य चक्र से सम्मानित हुए दरभंगा के विक्रांत, पांच नक्सलियों को किया था ढेर।
2 weeks ago

शौर्य चक्र से सम्मानित हुए दरभंगा के विक्रांत, पांच नक्सलियों को किया था ढेर।

दरभंगा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में देश के जांबाज सैनिकों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर 6 कीर्ति और 33 शौर्य चक्र पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमें दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के योगीयारा गांव निवासी विक्रांत कुमार को शौर्य चक्र से नवाजा गया। ये वीरता श्रेणी के चौथे क्रम का पुरस्कार है। उन्हें यह सम्मान अद्भुत साहस, बहादुरी, अनुकरणीय नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए मिला।

Advertisement

विक्रांत कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन में डिप्टी कमांडेंट हैं। 2 अप्रैल 2023 को झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस अभियान में विक्रांत को आईईडी क्लीयरेंस की जिम्मेदारी दी गई थी।

Advertisement

विस्फोटक खतरे के बीच उन्होंने अपनी टीम के साथ 5 नक्सलियों को मार गिराया था। कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। एक घायल नक्सली नेता को गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में आधुनिक हथियार भी बरामद हुए।

Advertisement

विक्रांत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता स्व. सुशील कुमार सिंह और उषा देवी और गुरु पूर्णेन्दु नाथ झा को दिया है। विक्रांत का पैतृक घर बाढ़ जिले के पंडारक में है। वे अब अपने ननिहाल योगीयारा गांव में बस गए हैं।

Advertisement

उनके पिता दरभंगा में व्यवसाय करते थे। मां शिक्षिका थीं, अब रिटायर हो चुकी हैं। विक्रांत 4 भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। सबसे बड़े भाई प्रशांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। तीसरे भाई निशांत गांव में खेती-बाड़ी संभालते हैं। सबसे छोटे भाई सुशांत अमेरिका में होटल मैनेजमेंट की नौकरी कर रहे हैं।

विक्रांत की शादी 10 साल पहले हुआ था। उनके 2 बेटे वर्षित और वत्सल हैं। फिलहाल वे हजारीबाग में पोस्टेड हैं। विक्रांत के छोटे भाई निशांत ने कहा कि पूरे परिवार को गर्व है। राष्ट्रपति से सम्मानित होना बहुत बड़ी बात है। गांव के युवाओं में उत्साह है।

Share

Check Also

डीलक्स शौचालय में फंदे से लटकी मिली अधेड़ की लाश, नहीं हो सकी है शव की शिनाख्त।

दरभंगा: रेलवे स्टेशन परिसर के डीलक्स शौचालय में बुधवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव खिड़…