लगातार तीसरे दिन कोहरे के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से तीन जोड़ी विमाने रद्द।
दरभंगा: हल्की धूप निकलने के बाद शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट से बंगलुरू, दिल्ली और मुंबई के लिए 4 जोड़ी विमानों ने लैंडिंग की एवं उड़ान भरी। दरभंगा से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट एसजी 694 एयरपोर्ट से 55 मिनट लेट दिन के 1 बजे उड़ान भरी। वहीं, बंगलुरू से दरभंगा आने वाली फ्लाइट एसजी 694 लगभग 40 मिनट लेट से उड़ान भरी। वहीं, दरभंगा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट ने 12: 50 बजे उड़ान भरी और दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट ने 1: 30 लैंडिंग की।

उसी तरह दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट ने 1:55 बजे उड़ान भरी एवं मुंबई से दरभंगा अने वाली फ्लाइट ने 2:30 बजे लैंडिंग की। वहीं, अंतिम विमान दरभंगा से दिल्ली जाने वाली एस जी 8485 और 8486 का उड़ान हो पाया। सामान्य दिनाें में इस एयरपाेर्ट पर 2000 से 2100 यात्री आते व जाते हैं। लेकिन शनिवार काे 1357 यात्रियाें ने उड़ान भरी एवं लैंडिंग की। दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू हाेने से पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव कम हाेने लगा था लेकिन यहां उड़ानें रद्द हाेने से पटना पर यात्रियाें का मूवमेंट शुरू हो गया है।
नये थानाध्यक्ष की नई धमक, 24 घंटे के भीतर चोरी का उदभेदन कर सामान भी किया बरामद।
दरभंगा: कहा जाता है कि पूत के पांव पालने में ही दिखने लगते हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण लहेरियास…