Home Featured नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास।
February 3, 2023

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के कमतौल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Advertisement

प्र्राथमिकी के अनुसार 28 जनवरी की शाम लगभग आठ बजे वह अपने घर के पीछे स्थित चापाकल पर कपड़ा धो रही थी। इसी दौरान गांव के ही मुकेश शर्मा व सोनू शर्मा वहां पहुंचे और मुंह दबाकर जबरन गाछी में ले जाकर उनलोगों ने दुष्कर्म किया। रोने पर चाकू दिखाकर किसी को कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के बाद दोनों युवकों ने ओढ़नी से गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचाकर भाग गयी। उसने अपनी दादी को इस विषय में बताया। पीड़िता के अनुसार, उसकी मां का निधन हो चुका है। पिता बाहर रहते हैं। घटना की जानकारी होने पर पिता गांव पहुंचे। तीन-चार दिन तक गांव के लोगों ने मामले को दबाने की कोशिश की। साथ ही आरोपित के परिजन केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। वे लोग किसी तरह महिला थाना पहुंची। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Share

Check Also

नये थानाध्यक्ष की नई धमक, 24 घंटे के भीतर चोरी का उदभेदन कर सामान भी किया बरामद।

दरभंगा: कहा जाता है कि पूत के पांव पालने में ही दिखने लगते हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण लहेरियास…