Featured
Featured posts
नशे से दूर रहने का 40 किशोरों ने लिया संकल्प, पांच अन्य बच्चों को नशामुक्त कराने का भी लिया जिम्मा।
दरभंगा: नशा मुक्ति अभियान के तहत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, मोरो में मंगलवार को जागरूकता अभियान सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. रमण राजेश फाउंडेशन की पहल पर तरुण निदान मिशन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के 40 किशोरों ने नशे से हमेशा दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम…
Read More »ग्रामीणों की सजगता से चोरी का प्रयास विफल, आरोपी युवक रंगे हाथ धराया, कैंची और मोबाइल बरामद।
दरभंगा: गत माह लगातार हुई आपराधिक घटनाओं से दहशत में जी रहे बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहर गांव के ग्रामीणों की सजगता आखिरकार रंग लाई। सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने चोरी के प्रयास को विफल करते हुए एक युवक को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया…
Read More »तेज रफ्तार पिकअप ने पांच लोगों को मारी टक्कर, कई गंभीर; आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक किया सड़क जाम।
दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दुमदुमा मोहल्ला स्थित यतीमखाना मदरसा के पास सोमवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक के बाद एक पांच लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सड़क पर घायल पड़े लोगों को…
Read More »एलिवेटेड रोड निर्माण के दौरान हादसा टला, बाइक सवार बाल-बाल बचा, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल!
दरभंगा: शहर के वीआईपी रोड में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के कार्य के दौरान सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कर्पूरी चौक और बेंता चौक के बीच शफी मुस्लिम हाई स्कूल के पास क्रेन से निर्माण कार्य के दौरान भारी लोहे का सामान अचानक सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग पर…
Read More »हर बाढ़ में बह जाता है 250 मीटर का चचरी पुल, फिर चंदे से बनती है 12 गांवों की लाइफलाइन।
दरभंगा: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड का रहिपुरा गांव आज भी विकास की उस तस्वीर को सामने रखता है, जहां सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाएं ग्रामीणों के लिए सपना बनी हुई हैं। करीब 250 मीटर लंबा बांस का चचरी पुल यहां लगभग 12 गांवों के लोगों की लाइफलाइन…
Read More »हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद मिलने पर हुआ त्वरित एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री की पहल का दिख रहा असर।
दरभंगा: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार लगातार प्रयासरत हैं। सरकार की ओर से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। हालांकि, शिकायत…
Read More »आंध्र प्रदेश की तेलुगु बेटी ने मिथिला में मनाई मधुश्रावणी, साझा किया अनोखा अनुभव।
दरभंगा: मिथिला की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं देश-दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही हैं। इसी सांस्कृतिक आकर्षण का एक खूबसूरत उदाहरण देखने को मिला, जब आंध्र प्रदेश के विजयनगरम की रहने वाली और हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत साईं रम्या झा ने मिथिला की…
Read More »श्रावणी मेला को लेकर कुशेश्वरस्थान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था ग्रामीण एसपी ने लिया जायजा।
दरभंगा: श्रावणी मेला को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार सुबह दरभंगा की ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ कुशेश्वरस्थान मंदिर एवं आसपास के मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्ग, बैरिकेडिंग…
Read More »लालबाग में नाले में गिरा टोटो, चार यात्री घायल; एक की हालत गंभीर
दरभंगा: शहर के लालबाग पोस्ट ऑफिस के पास रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब यात्रियों से भरा एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। हादसे में टोटो पर सवार चार यात्री घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।…
Read More »कार में छिपाकर ले जा रहे थे शराब, मद्यनिषेध टीम ने दबोचा; 172.800 लीटर विदेशी शराब बरामद।
दरभंगा: जिले में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच मद्यनिषेध विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। मब्बी थाना क्षेत्र के गेहुँमी के निकट छापेमारी कर टीम ने एक कार से 172.800 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक आरोपी…
Read More »











