रेड जोन एवं ग्रीन जोन से आनेवाले प्रवासियों को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखने का निर्देश।
दरभंगा: देशभर में लागू लॉकडाउन में छूट दिए जाने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रवासी लोगों का जिले में लगातार आगमन हो रहा है। इसमें रेड जोन के रूप में चिह्नित जिलों के भी प्रवासी शामिल हैं। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने रेड जोन एवं ग्रीन जोन जिला से आनेवाले प्रवासियों को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि देश में 130 जिलों को रेड जोन में रखा गया है। इन जिलों से आने वाले लोगों में कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए प्रारंभ से ही सावधानी बरतते हुए इन्हें अलग-अलग रखा जाए। सेंटर पर आवासित सभी लोगों की गहन स्क्रीनिग कराई जाए। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उनका तुरंत सैंपल निकलवाकर जांच हेतु डीएमसीएच भेजा जाएगा। उन्होंने ये बातें सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक के दौरान कहीं।
कहा कि सभी क्वारंटाइन केंद्रों को कंटेंमेंट जोन बना दिया गया है। इसलिए प्रखंड क्वारंटाइन केंद्रों में आवासित लोगों को 14 दिनों तक वहां रखना है। ये लोग यत्र-तत्र नहीं भ्रमण करेंगे। इन्हें भोजन, आवासन, वस्त्र, बर्तन एवं दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इन्हें 14 दिनों तक प्रखंड क्वारंटाइन में रखने के बाद अगले सात दिनों के लिए विलेज क्वारंटाइन केंद्रों में शिफ्ट किया जाना है। उन्होंने कहा कि आगे भी बड़ी संख्या में प्रवासियों के जिला में लौटने की संभावना है। इसलिए प्रखंड मुख्यालय में उपलब्ध सभी भवनों की मैपिग कर उसमें पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्था अग्रिम तौर पर सुनिश्चित हो जानी चाहिए।
बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।
निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका अहम : डीएम।
दरभंगा: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी के मद्देनज़र शनिवार को प्रेक्षागृह…