Home Featured लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन।
October 5, 2021

लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन एवं पुतला दहन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूपी सरकार व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने व दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए किसानों के साथ कुचक्र कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष मो. असलम ने दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने व पीड़ित किसानों के परिजनों को दो-दो करोड़ रुपये मुआवजा व घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग के साथ-साथ तीनों कृषि कानूनों को अविलंब वापस लेने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि पं. रामनारायण झा ने भाजपा सरकार को हिटलरशाह बताया। कांग्रेस नेता मिथिलेश चौधरी ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो देश का लोकतंत्र कैसे बचेगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष अरुण कुमार झा, गणेश चौधरी, रेयाज अली खां, मनोज झा, परमानंद झा व निखिल आशा ने केंद्र की मोदी सरकार व मुख्यमंत्री योगी पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टी के नेताओं को परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया ।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजा अंसारी, बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष उदितनारायण चौधरी, कांग्रेस नेत्री नाजिया हसन, जयंत कुमार झा, हसमत अली, साजिद हुसैन, आशुतोष झा ‘पप्पू’ अकबर अली खां, मो. शाकिर अंसारी, बसंत झा, विशाल कुमार, नारायण पासवान, देवकीनंदन ठाकुर आदि नेताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवारों से नहीं मिलने देने, पुलिस का दुर्व्यवहार व गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। बेरोजगारी और महंगाई से देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। देश में भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…