नीतीश की कैबिनेट में दरभंगा से दो मंत्री हुए शामिल।
दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए की नई सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार में दरभंगा के दो चेहरे शामिल हुए हैं। भाजपा व जदयू ने अपने अपने कोटे से एक-एक को मंत्री बनाया। दोनों मंत्री मल्लाह जाति के हैं। जदयू के कद्दावर नेता व लगातार तीन साल से विधायक बन रहे मदन सहनी पांचवीं बार मंत्री बने।

वे दो बार खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं दो बार समाज कल्याण मंंत्री रहे। पहली बार वे 2010 के चुनाव में जदयू से बहादुरपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। उसके बाद 2015 में जदयू से ही गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ थे। उस बार भी उन्होंने जीत हासिल की। 2020 में फिर अपनी पुरानी सीट बहादुरपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़े, जिसमें राजद प्रत्याशी आरके चौधरी को हरा कर जीत हासिल की। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत राजद से की थी। जिला परिषद के अध्यक्ष भी रहे।

वहीं, शिक्षक से मंत्री तक का सफर भाजपा नेता हरि सहनी लगातार तीन साल से राजनीति में उछाल लगाते आ रहे हैं। 2022 में वे भाजपा कोटे से विधान पार्षद बने। 2023 में महागठबंधन की सरकार बनने पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बने। 2024 में मंत्री बने। वे लगातार तीन साल से राजनीति में नई नई भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होने शुरुआत शिक्षक की नौकरी छोड़ भाजपा से की थी। एक बार जिला परिषद अध्यक्ष बने। दो बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे। 2020 के विधान सभा चुनाव में उन्होंने टिकट के लिए काफी मशक्कत की थी। पर अंतिम समय मे उन्हें अपना टिकट वापस करना पड़ा था।

निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका अहम : डीएम।
दरभंगा: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी के मद्देनज़र शनिवार को प्रेक्षागृह…