क्राइम
डरहार के बाद अब गोविंदपुर में तीसरी घटना; ग्रामीणों ने बढ़ाई रात्रि गश्त की मांग।
दरभंगा: शनिवार की रात दरभंगा जिला के गोविंदपुर निवासी प्रशांत कुमार चौधरी के आवास में अज्ञात युवक घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा। बदमाश कथित रूप से छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ था। उस समय घर की बड़ी बेटी जाग रही थी, जिसने दबंग को देखते ही शोर मचा…
Read More »हफ्ते भर के अंदर दो रहस्यमयी घटनाओं का गवाह बना डरहार गांव, लोगों में खौफ।
दरभंगा: दरभंगा में जिला मुख्यालय से सटा बहादुरपुर थानाक्षेत्र का एक गांव इनदिनों रहस्यमयी घटनाओं का केंद्र बन गया है। दरअसल, थानाक्षेत्र के डरहार गांव में हफ्ते भर के अंदर हुई दो घटनाओं में लूट एवं लूट के प्रयास के साथ साथ महिलाओं की चोटी काटने की हुई घटना ने…
Read More »डकैती कांड के विरोध में भारी आक्रोश; मिथिला स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में बहादुरपुर थाना का घेराव।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के डरहार पंचायत स्थित डरहार गांव में 9 जुलाई की देर शाम हुई चर्चित डकैती कांड के खिलाफ बुधवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बहादुरपुर थाना का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र आरोपी गिरफ्तार करने, मामले का त्वरित उद्भेदन…
Read More »शराब-पार्टी में हवाई फायरिंग; चार गिरफ्तार, थार वाहन और खोखे बरामद।
दरभंगा: दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के नौडेगा नासी बांध पर शराब पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग करने और संभावित आपराधिक साजिश में शामिल चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना से जुड़े एक थार वाहन, चार फायर किए गए खोखे, कई खाली शराब की बोतलें व…
Read More »सिटी एसपी की समीक्षा: वारंट, कुर्की आदेश और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर निर्देश।
दरभंगा: सिटी एसपी अशोक कुमार ने मंगलवार को पतोर थाना में लंबित कांडों की समीक्षा बैठक कर अनुसंधान कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में थाना के सभी अनुसंधानकर्ता, थानाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर…
Read More »चाकूघात से युवक की हत्या; घटनास्थल से चप्पल और CCTV फुटेज बरामद।
दरभंगा: सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान-घनश्यामपुर स्थित उजान काली मंदिर के चबूतरे पर मंगलवार सुबह 38 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गंगौली कनकपुर पंचायत के कनकपुर वार्ड-8 निवासी मनोज कुमार ठाकुर (38) के रूप में हुई है।…
Read More »होस्टल में सीआईएसएफ जवान को लगी गोली, हालत गंभीर।
दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक परिसर में गुरुवार देर रात सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान की छाती में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों ने उसे तुरंत अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज…
Read More »बहेड़ी थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही वारदात, गोलीकांड के बाद अब मंदिर में भीषण चोरी।
दरभंगा: बहेरी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव स्थित शिव-दुर्गा मंदिर में बुधवार देर रात चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश कर कई मूल्यवान वस्तुएं और नकदी चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार चोरी की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। घटना गुरुवार सुबह मंदिर खुलने पर सामने आई, तब ग्रामीणों की…
Read More »मिनी गन फैक्ट्री का भण्डाफोड़; तीन देसी पिस्टल व 70 राउंड कारतूस बरामद, एक गिरफ्तार।
दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पंचायत अंतर्गत पौनद गांव में पुलिस ने बुधवार को अवैध हथियार निर्माण का पर्दाफाश करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी। छापेमारी में तीन देसी पिस्टल, चार मैगज़ीन, लगभग 70 राउंड 7.64 मिमी कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण तथा नकदी-शराब बरामद की गई। पुलिस…
Read More »पुराने वीडियो को भ्रामक तरीके से वायरल न करें, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : ग्रामीण एसपी।
दरभंगा: सकतपुर थाना क्षेत्र के उड़ान धर्मपुर में शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से जुड़े करीब एक वर्ष पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर भ्रामक तरीके से वायरल किए जाने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह…
Read More »











