Featured
Featured posts
घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी।
दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 11 हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना को लेकर कौशलेंद्र झा ने अपने भाई पीड़ित गोकुलेंद्र नारायण झा के घर में चोरी को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ बहेड़ा…
Read More »डीएमसीएच में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी का ऑपरेशन थिएटर शुरू, 9 वर्षीय बच्चे की सफल सर्जरी।
दरभंगा: डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के शल्य कक्ष में शुक्रवार से ऑपरेशन शुरू हो गया। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त सह रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष हिमांशु कुमार राय और जिलाधिकारी सह समिति के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने शल्य कक्ष का शुभारंभ किया। शुभारंभ…
Read More »सीएम साइंस कॉलेज में शिक्षक संघ का गठन, डॉ. दिनेश प्रसाद साह बने अध्यक्ष
दरभंगा: सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा में शुक्रवार को महाविद्यालय के सभी स्थायी शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों के हितों, आपसी समन्वय, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में सहयोग तथा सामूहिक समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से महाविद्यालय में…
Read More »मिथिला के सपनों को आकाश से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल, तारामंडल में बनेगा आधुनिक अंतरिक्ष गैलरी व नवाचार केंद्र।
दरभंगा: मिथिला की धरती से अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। दरभंगा तारामंडल में आधुनिक अंतरिक्ष गैलरी एवं अंतरिक्ष विज्ञान नवाचार केंद्र की स्थापना के प्रस्ताव को भारतीय अंतरिक्ष आयोग की ओर से सहमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही इस…
Read More »रोड़ेबाजी में राहगीर की मौत के मामले में एक दोषी करार।
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र में रोड़ेबाजी के दौरान राहगीर की मौत के मामले में सिविल कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश उपेंद्र कुमार की अदालत ने अभियुक्त मो. आजाद को गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने सजा की अवधि निर्धारित करने के बिंदु पर सुनवाई…
Read More »बेनीपुर में अगलगी, बकरियों समेत हजारों की संपत्ति राख।
दरभंगा: जिले के बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र के चौगमा गांव स्थित टोताही मुसहरी, वार्ड संख्या-7 में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे फौगनी सदाय के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट…
Read More »ट्रांसफार्मर खराब, बिजली के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धरौरा-सकरी मुख्य पथ किया जाम।
दरभंगा: जिले के बेनीपुर प्रखंड के हाबीभौआर गांव में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने धरौरा-सकरी मुख्य पथ को जाम कर जोरदार विरोध जताया। सड़क जाम…
Read More »झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद परिसर में गरजे सांसद गोपालजी ठाकुर, राहुल गांधी से मांगा जवाब।
नई दिल्ली/दरभंगा: संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को संसद भवन परिसर के मकर द्वार पर भाजपा सांसदों ने झारखंड में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज और कथित अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरभंगा के सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपालजी ठाकुर ने प्रदर्शन…
Read More »24 घंटे से बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने नाका-6 मुख्य सड़क किया जाम।
दरभंगा: शहर के यूसुफगंज, रहमगंज, करमगंज सहित आसपास के मोहल्लों में करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गुरुवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। भीषण गर्मी और बिजली संकट से परेशान स्थानीय लोगों ने नाका नंबर-6 स्थित मुख्य सड़क को बांस-बल्लियों समेत अन्य सामान लगाकर जाम कर…
Read More »मंदिर में चोरी की जांच तेज, ग्रामीण SP ने कराया घटनाक्रम का री-क्रिएशन।
दरभंगा: मंगलवार की देर रात नेहरा थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित पुजारी बाबा स्मारक रामजानकी मंदिर में हुई चोरी के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चोरी की घटना की जांच के लिए दरभंगा ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी मंदिर पहुंचीं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी…
Read More »











