एसडीओ द्वारा कृषि पदाधिकारी से मारपीट के विरोध में कृषि सेवा संघ की बैठक आयोजित।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: मधुबनी के जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार के साथ अभद्र व्यवहार करने एवं मारपीट करने को लेकर शुक्रवार को संयुक्त निदेशक चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रमंडल स्तर के तीनों जिलों के डीएओ, आत्मा, सहायक निदेशक, एसएओ सहित अन्य पदाधिकारियों ने इस तरह की घटना की आलोचना की।
उन लोगों ने राज्य कृषि सेवा संघ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस पर गहन चर्चा की। साथ ही राज्य के 9 प्रमंडल के पदाधिकारियों से इस पर विचार-विमर्श लिया गया। अधिकारियों ने मधुबनी जिले के सदर एसडीओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर निलंबन करने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य स्तर पर शिकायत करने का निर्णय लिया। संयुक्त निदेशक सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि अगर राज्य सरकार एवं मधुबनी जिला प्रशासन इस पर कठोर कार्रवाई नहीं करता है तो हम लोग इस लड़ाई को लेकर प्रमंडल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक सामूहिक रूप से हड़ताल करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य कृषि सेवा संघ का निर्णय आने के बाद ही आगे की रणनीति अपनाई जाएगी। बिहार कृषि कर्मचारी संघ सह बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ एवं जिला कृषि समन्वयक संघ संयुक्त रूप से इस घटना की निंदा करते हुए समर्थन में उतरते नजर आए। बिहार कृषि कर्मचारी संघ के महामंत्री फूल कुमार झा एवं जिला कृषि समन्वयक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो हम लोग सामूहिक रूप से हड़ताल पर जाएंगे। बैठक में दरभंगा डीएओ संजय कुमार सिंह, समस्तीपुर के डीएओ विवेक कुमार, आत्मा के परियोजना निदेशक पुर्णेन्दु नाथ झा, रसायन के उपनिदेशक जीव कांत झा, आत्मा की उप निदेशक अम्बा कुमारी, उद्यान की सहायक निदेशक आभा कुमारी, रसायन के सहायक निदेशक कुणाल कुमार, पौधा संरक्षण की सहायक निदेशक सीमा कुमारी, कृषि अभियंत्रण के सहायक निदेशक शंभू कुमार सिंह, बीज परीक्षण के सहायक निदेशक अमित रंजन, एसएओ हरिमोहन मिश्रा, बेनीपुर एसएओ प्रीति सुंदरम, प्रधान लिपिक विजय वर्मा, नरेश कुमार सहित मधुबनी एवं समस्तीपुर के कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
भाजपा विधायक को दो वर्ष के कारावास के साथ एक लाख रुपया जुर्माना की सजा।
दरभंगा. भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को अदालत से कोई राहत नहीं मिली। अलीनगर विधानसभा के भाज…