Featured
Featured posts
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि।
दरभंगा: देश और समाज की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में बुधवार को पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलिस के वरीय अधिकारियों ने शहीद जवानों के बलिदान को…
Read More »कृपानाथ महापात्र बने जदयू के प्रदेश महासचिव, महापात्र समाज में खुशी की लहर।
दरभंगा: युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रदेश कमेटी ने कृपानाथ महापात्र को प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही महापात्र समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया है। समाज के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कृपानाथ महापात्र बिहार…
Read More »दुर्गा पूजा पर प्रशासन अलर्ट, 426 जगहों पर सुरक्षा की कमान संभालेंगे मजिस्ट्रेट-पुलिस।
दरभंगा: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्तादेश जारी कर जिले के 426 स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। इनमें जिले…
Read More »साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही ऑनलाइन ठगी से बचाव का उपाय : डीएसपी
दरभंगा: डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। थोड़ी-सी सतर्कता और डिजिटल सुरक्षा के नियमों का पालन कर लोग साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं। ये बातें गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रामनगर में आयोजित…
Read More »49 एकड़ में सिमटी रैयाम मिल, विस्तार के लिए चाहिए 120 एकड़ जमीन।
दरभंगा: रैयाम चीनी मिल को पुनः चालू करने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर पहल तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रैयाम चीनी मिल परिसर का निरीक्षण किया और मिल के विस्तार एवं पुनः संचालन की रूपरेखा पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान…
Read More »कोर्ट के आदेश पर राजमिस्त्री को मिले चोरी के पांच लाख रुपये, चेहरे पर लौटी खुशी
दरभंगा: नेहरा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरी हुए पांच लाख रुपये कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पीड़ित राजमिस्त्री को सौंप दिए गए। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर बहेड़ा थाना क्षेत्र की अमैठी पंचायत के नमती गांव निवासी सुबोध दास के चेहरे पर खुशी छा गई।…
Read More »फार्मर रजिस्ट्रेशन और पीएम सूर्य घर योजना की डीएम ने की समीक्षा
दरभंगा: जिले में किसानों के पंजीकरण और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को हनुमाननगर प्रखंड कार्यालय में फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी निर्माण और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली…
Read More »दरभंगा में शराबबंदी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 615.600 लीटर शराब जब्त।
दरभंगा: दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा जिले में अवैध शराब के खिलाफ मद्य निषेध विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में विभाग की टीम ने कुल 615.600 लीटर अवैध शराब जब्त की। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार…
Read More »दरभंगा एयरपोर्ट के पास बनेगा लॉजिस्टिक पार्क, कार्गो हब के लिए 225.91 करोड़ कैबिनेट की मंजूरी।
दरभंगा: दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। बिहार कैबिनेट ने इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। इससे दरभंगा में हवाई कार्गो परिवहन, माल भंडारण और लॉजिस्टिक सुविधाओं के…
Read More »दरभंगा में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, इसरो की टीम करेगी स्थलों का चयन।
दरभंगा: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान और उच्च तकनीक से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में पहल तेज हुई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से जुड़ा केंद्र स्थापित करने की संभावनाओं का आकलन करने के लिए एक उच्चस्तरीय तकनीकी टीम जल्द ही दरभंगा पहुंचेगी। टीम संभावित स्थलों का…
Read More »











