Home Featured नशे में धुत्त होकर चाय दुकान में नाबालिग संग छेड़खानी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार।
December 17, 2022

नशे में धुत्त होकर चाय दुकान में नाबालिग संग छेड़खानी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार।

दरभंगा: लहेरियासराय थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। उस पर नाबालिग लड़की से बार बार छेड़खानी का आरोप था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मो हबीब खां के पुत्र मो सैफ शनिवार की दोपहर नशे की हालत में चाय नाश्ता की दुकान चलाने वाली एक महिला की 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ नशे की हालत में छेड़खानी कर रहा था। नाबालिग की मां का आरोप है कि वह मो सैफ से वह बार-बार अनुरोध कर रही थी कि उसकी बेटी के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करें, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था और लगातार छेड़खानी कर रहा था। वह डर गई और लहेरियासराय थाने की पुलिस को सूचना दे दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने गश्ती दल को भेजा। गश्ती दल द्वारा मो सैफ को पकड़कर थाना लाया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग के आवेदन पर मामला दर्ज कर मो सेफ को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। लहेरियासराय पुलिस ने जब इस बाबत जांच की तो युवक नशे की हालत में था। लड़की की मां और अन्य ने भी पुलिस से थाना पर पहुंच कर उसकी शिकायत की।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…