लगातार हादसों का सबब बनता जा रहा है लहेरियासराय टावर के निकट अवस्थित डिवाइडर।
दरभंगा: शहर के लहेरियासराय टावर के निकट स्टेशन रोड में अवस्थित डिवाइडर लगातार हादसों का सबब बनता जा रहा है। जिला एवं कमिश्नरी मुख्यालय के ठीक बगल में होने के बाद भी किसी प्रकार की प्रशासनिक पहल इस समस्या के समाधान की तरफ नहीं दिख रहा है। प्रशासन की नजरअंदाजी मानो किसी बड़े घटना का इंतजार कर रहा हो।

ताजा मामला मंगलवार की देर शाम का सामने आया है, जहां एकबार फिर एक स्कोर्पियो इस डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत यह रहा कि किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और स्थानीय लोगों की मदद से स्कोर्पियो को डिवाइडर से उतारा गया। हालांकि इस बीच पुलिस की।गाड़ियां भी गुजरती रही। यहां तक कि ट्रैजिक डीएसपी की गाड़ी भी गुजरी। सबने इस दृश्य को देखा, पर किसी ने कोई जेहमत नही उठाई।

वहीं स्थानीय लोगो का कहना है कि इस तरह के हादसे अब यहां रोजमर्रा की बात हो गयी है। लोग घायल भी होते रहते हैं। जाम भी लग जाता है। पर बार दुर्घटना होने के बाद भी डिवाइडर को हटाया नहीं गया है।

स्थानीय दुकानदार विनोदानंद मिश्र ने कहा कि यहां सड़क की चौड़ाई बहुत कम है। साथ ही दुकानों के आगे पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है। इन्ही कारणों से समाहरणालय रोड एवं लोहिया चौक के पास भी डिवाइडर हटाया गया। परंतु यहां अभीतक नहीं हटाया गया। यदि जल्द इस डिवाइडर को नहीं हटाया गया तो यहां कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
डीलक्स शौचालय में फंदे से लटकी मिली अधेड़ की लाश, नहीं हो सकी है शव की शिनाख्त।
दरभंगा: रेलवे स्टेशन परिसर के डीलक्स शौचालय में बुधवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव खिड़…