Home Featured रंग फैक्ट्री से बरामद हुआ दो दिनों से लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।
July 13, 2024

रंग फैक्ट्री से बरामद हुआ दो दिनों से लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

दरभंगा : दो दिनों से लापता युवक का शव शहर के वार्ड नंबर 28 के मदारपुर मोहल्ला स्थित वर्षों से बंद पड़ी रंग फैक्ट्री के परिसर में जमे वर्षा के पानी में मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार अहलेसुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची लहेरियासराय थाने की पुलिस ने शव को बरामद किया।

Advertisement

मृतक की पहचान मदारपुर मोहल्ला निवासी रामबारी के पुत्र देव कुमार बाड़ी (18) के तौर पर हुई। जो गुरुवार दोपहर से ही घर से गायब था। लहेरियासराय थाने की पुलिस ने स्वजन एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा दिया।

Advertisement

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से युवक की मौत प्रतीक हो रही हैं। सच्चाई छानबीन के बाद स्पष्ट होगी। मृतक के पिता रामबारी ने बताया देव पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण था और कचरा चुनने का काम करता था। उन्होंने बताया कि गुरुवार दोपहर देव घर से निकलने के बाद गायब था। हमलोग जगह-जगह उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार को जब मोहल्लों के लोगों ने शव देखा तो घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि देव की मौत कैसे हुई कह नहीं सकते हैं। पुलिस की छानबीन से ही मामले का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि चार पुत्रों में वह सबसे छोटा बताया जाता है। बता दें कि मदारपुर स्थित जिस रंग फैक्ट्री से देव का शव मिला है। मृतक के घर से उसकी दूरी करीब दो सौ फीट है। वर्षों बंद रहने के कारण फैक्ट्री परिसर वर्तमान में नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। इधर,पोस्टमार्टम के दौरान संदिग्ध मौत की आशंका के कारण बिसरा सैंपल निकाला गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा। घटना से स्वजनों में मातम पसरा हुआ है।

Advertisement
Share

Check Also

प्रॉपर्टी डीलर अपहरण मामले में एक गिरफ्तार।

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर मनीष अपहरण मामले में ढाई महीने बाद पुलिस…