बाजार समिति चौक के पास लगी भयंकर आग, सात दुकानें और दो घर जलकर खाक।
दरभंगा: शुक्रवार की देर रात शहर के बाजार समिति चौक के पास एनएच-27 लूप लाइन के किनारे आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि सात दुकानें और दो घर जलकर खाक हो गए। घटना रात करीब 1:30 बजे की है। झोपड़ियों में बनी दुकानों और घरों में लोग सो रहे थे। अचानक आग की लपटें उठीं। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग फैल चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर झोपड़ी में सो रहे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घर और दुकानों में रखे गैस सिलेंडर आग की चपेट में नहीं आए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना मब्बी थाना क्षेत्र की है। पीड़ितों का आरोप है कि अगर बाजार समिति से समय पर पानी मिल जाता, तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। समिति के पास 24 घंटे पानी उपलब्ध रहता है। लेकिन आग लगने के वक्त पानी नहीं दिया गया। इससे आग की लपटें और तेज हो गईं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के वक्त सभी लोग सो रहे थे। पास में कबाड़े, बिरयानी होटल और मुर्गा की दुकान भी थी। आग में मुर्गे भी जलकर मर गए। फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। गाड़ी आई, लेकिन आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। पांच मिनट में पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

लोगों ने बताया कि देखते ही देखते कई दुकानें और घर चपेट में आ गए। अगर बाजार समिति पानी दे देती, तो नुकसान कम होता। अब पीड़ित लोग राख में बचे सामान को इकट्ठा कर रहे हैं। लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग अब सुबह में जाकर पूरी तरह से ठंडी हुई है।
डीलक्स शौचालय में फंदे से लटकी मिली अधेड़ की लाश, नहीं हो सकी है शव की शिनाख्त।
दरभंगा: रेलवे स्टेशन परिसर के डीलक्स शौचालय में बुधवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव खिड़…