Home Featured ई.वी.एम./वी.वी. पैट का हुआ प्रथम रैण्डमाइजेशन
March 28, 2019

ई.वी.एम./वी.वी. पैट का हुआ प्रथम रैण्डमाइजेशन

दरभंगा कार्यालय:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा डाॅ. त्यागराजन एस.एम. की उपस्थिति में लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के संदर्भ में प्रयुक्त किये जाने वाले ई.वी.एम./वी.वी.पैट का गुरुवार को प्रथम रैण्डमाइजेशन किया गया। मौके पर सभी राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बरती जा रही है और आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों को भरोसा दिलाया कि दरभंगा जिला में मतदान पूर्ण निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है, उन्होंने कहा की निर्वाचन तैयारी कार्यों में वरीय पदाधिकारियों को लगाया गया है। वे स्वयं भी नियमित रूप से कार्य प्रगति की समीक्ष कर रहे है।
डी.आई.ओ., दरभंगा द्वारा बताया गया कि आज ई.वी.एम. के 3156 बैलेट यूनिट(बी.यू) एवं 3156 कंट्रोल यूनिट (सी.यू) तथा 3420 वी.वी. पैट का प्रथम रैण्डमाइजेशन कियाा गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डी.आई.ओ. सहित राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिसमें जदयू के अमरेंद्र ठाकुर,एन.सी.पी. के शैलेन्द्र मोहन झा, राजद के रामनरेश यादव, भाजपा के संतोष पासवान, काँग्रेस के सीताराम चैधरी, सी.पी.एम. के अविनाश ठाकुर, बसपा के रौशन कुमार, लोजपा के गगन कुमार झा प्रतिनिधि शामिल थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…