Home Featured कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन।
June 19, 2019

कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन।

दरभंगा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राहुल गांधी के 49वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को बलभद्रपुर स्थित जिला कार्यालय में कांग्रेसियो ने जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व मे केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए ईश्वर से लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामनाएं की। मौके पर राम नारायण झा, जिला उपाध्यक्ष मो. असलम, परमानंद झा, दिनेश गन्ग्नानी, कृष्ण मोहन चौधरी, अली अब्बास, गुलाम शाहिद, डा. रजिअहमद, मो. चांद, हशमत अली, जयंत झा, दयानंद पासवान, प्रतिभा सिंह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार झा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. महताब आलम आदि उपस्थित थे। वहीं बहेड़ी संवाददाता के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित पौधशाला में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 49वां जन्मदिवस प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर अब्दुल मन्नान, सूरज यादव, प्रभु वन सिंह, संजय सिंह, वेदनारायण झा, दिवाकर राय, विष्णु कांत चौधरी, मो. शफीक अहमद अंसारी, रामशोभा सिंह, अशोक सिंह, अशोक ठाकुर, भूषण ठाकुर, विजय झा, सुधीर कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री गांधी के कुशल नेतृत्व एवं उनके दीघार्यु की कामना की। वहीं जाले संवाददाता के अनुसार प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने क्षेत्र के मास्सा गांव में सादा समारोह आयोजित कर रास्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 49वां जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम में भूषण झा आजाद, सुदिष्ट ठाकुर,संजीव ठाकुर, अकील सिद्दीकी, रामबाबू पासवान, सतीश सिंह, राकेश पण्डित, मो. अफरोज, नरेश चौधरी, मो. नशीम, मो सिराजुल, केशव मिश्रा, आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…