Home Featured इमरजेंसी के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस।
June 25, 2022

इमरजेंसी के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस।

दरभंगा: भाजपा दरभंगा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव की अध्यक्षता में खुटवारा अवस्थित आशा कांप्लेक्स के परिसर में 25 जून 1975 को देश मे लगाए गए इमरजेंसी के विरोध में 47वां काला दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि 25 जून 1975 की तारीख को भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय के तौर पर हमेशा याद रखा जाएगा।कांग्रेस के निरंकुश शासन को जनता भूल नहीं सकती हैं। इस दिन सत्ता के लिए कांग्रेस सरकार के मुखिया इंदिरा गांधी ने तमाम राजनीतिक मर्यादाओ का मान मर्दन करते हुए विरोध में उठने वाले हर स्वर का दमन किया गया था।यह काल खंड इतना भयावह था कि आज भी उसके बारे में पढ़कर लोग सिहर जाते हैं।

मंडल प्रभारी अशोक नायक ने कहा कि आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने अपने विरोधियों के दमन के लिए मीसा कानून का जम कर दुरुपयोग किया था। जयप्रकाश नारायण के साथ विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं के साथ अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, जार्ज फर्नाडीज, अरुण जेटली, सुशील मोदी को गिरफ्तार कर जेल में बन्द कर दिया गया था।

मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव ने कहा की इंदिरा गांधी ने अलोकतांत्रिक कदम उठाते हुए प्रेस की आजादी पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी प्रतिबंध लगाते हुए हजारों स्वंगसेवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आज भी कांग्रेस पार्टी गैर राष्ट्रवादी सोच को बढ़ावा दे रही हैं।आज कांग्रेस के गलत मंसूबों को भाजपा कार्यकर्ता बेनकाब करेगी।

कार्यक्रम में जेपी सेनानी प्रमोद कर्ण, रामचन्द्र यादव एवं उपेन्द्र यादव को पाग, माला तथा चादर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चन्दन ठाकुर, कमल प्रसाद साह, दीपक मिश्रा, कन्हैया झा, बबलू सिंह, शिवनाथ महतो, रामप्रकाश यादव, गोविन्द मंडल, रूना झा, विजय यादव, पवन सहनी, गोपेश यादव आदि भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…