Home Featured छुट्टी में पैतृक गांव गए प्रोफेसर के सरकारी आवास में चोरों ने किया हाथ साफ।
November 2, 2022

छुट्टी में पैतृक गांव गए प्रोफेसर के सरकारी आवास में चोरों ने किया हाथ साफ।

दरभंगा: दरभंगा शहर में चोरों का आतंक गहराता जा रहा है। पुलिस का भय चोरों में खत्म सा हो गया है। इसी का नतीजा है कि जहां लोगो के घर में रहते हुए चोरी हो रही है, वहीं शहर छोड़ पर्व मनाने गांव गए लोगों को भी चोर आसानी से शिकार बना रहे हैं।

Advertisement

ताजा मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का सामने आया है, जहां एलएमएमयू के सहायक प्रोफेसर प्रनतारति भजन के सरकारी आवास में चोरी हुई है। वे परिवार सहित विवि परिसर के शिक्षक आवास में रहते है। दिवाली से पहले 23 सितंबर को त्योहार मनाने औरंगाबाद जिला स्थित पैतृक गांव परिवार सहित गए थे। जब एक अक्टूबर को वापस आए तो घर का स्थिति देख भौंचक रह गए। पीछे का ग्रील टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।इसके बाद प्रोफेसर विवि थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दिया। इनके घर से एक लाख से अधिक का जेवर और उनके रिश्तेदार की लड़की खुशी कुमारी का शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित कई समान और दस्तावेज गायब किया गया है।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…