Home Featured ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत।
November 2, 2022

ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत।

दरभंगा : सदर थानाक्षेत्र के सारा मोहनपुर गांव में बुधवार को ट्रैक्टर चालक ने एक महिला को रौंद दिया।

इस बीच चालक अपने ट्रैक्टर की रफ्तार को तेजकर भागने की कोशिश की। यह देख स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

इधर, जख्मी महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया।

Advertisement

इसके बाद उसे दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज 5 के क्रम में ब्रह्मदेव सहनी की पत्नी रेणु देवी (25) की मौत हो गई।

इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष । पवन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क किनारे रेणु देवी बर्तन साफ कर रही थी । इसी बीच वह मिट्टी लदे ट्रैक्टर के चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…