Home Featured देश में लागू है अघोषित आपातकाल : दीपंकर भट्टाचार्य।
November 11, 2022

देश में लागू है अघोषित आपातकाल : दीपंकर भट्टाचार्य।

दरभंगा: भाकपा माले के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान की श्रद्धांजलि सभा शुक्रवार को उनके पैतृक गांव डीहलाही में आयोजित की गई। स्मृति सभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य व पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा के साथ साथ अन्य लोग भी शामिल हुए। परिजनों से मुलाकात कर राष्ट्रीय महासचिव सहित तमाम नेतृत्वकारी साथी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। लक्ष्मी पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि के बाद वरिष्ठ नेता आरके सहनी के शहीद गीत से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। राष्ट्रीय महासचिव कॉ. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि लक्ष्मी पासवान ने अपने 50 साल के राजनीतिक सफर में मिथिलांचल के लोगों को जगाने का काम किया। वो एक ऐसा जागरण था जो सामंती जोर-जुल्म के खिलाफ था। 70 के दशक में तानाशाही के दौर में उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने की लड़ाई लड़ी। उन्होंने जहां से अपनी यात्रा शुरू की थी वह आपातकाल का दौर था। लेकिन वह आपातकाल कुछ समय का था। आज अघोषित आपातकाल का दौर है।

Advertisement

आज अभिव्यक्ति पर हर तरह के हमले हो रहे। एक वैचारिक चुनौती हमारे सामने है। लक्ष्मी पासवान जिस वैचारिक लड़ाई के वाहक थे, उसको गांव-गांव से लेकर दिल्ली तक पहुंचाना होगा। धीरेंद्र झा ने कहा कि हमें इस शोक को शक्ति में बदलना है। उनकी विरासत को आगे बढ़ाना है। उनका जाना पूरे मिथिलांचल के लिए बड़ी क्षति है। कम्युनिस्ट आंदोलन, दलित-गरीबों की दावेदारी के लिए, फांसीवाद के खिलाफ, साम्प्रदायिकता के खिलाफ आंदोलन में उनकी बड़ी भूमिका थी। स्मृति सभा में परिजन पंकज कुमार, परमिला देवी, सागर देवी, पूनम देवी, उमेश, शंकर पासवान, रत्तीलाल पासवान, चंदन कुमार, सियाशरण आदि सहित माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद सुमन, नेयाज अहमद, अभिषेक कुमार, शनिचरी देवी, जंगी यादव, विनोद सिंह, साधन शर्मा, रानी शर्मा, रानी सिंह, विनोद सिंह मयंक, प्रिंस राज, संदीप चौधरी, संतोष पासवान, हरि पासवान, उमेश साह, देवेंद्र साह आदि शामिल थे।

Share

Check Also

दरभंगा में ही बनेगा बिहार का दूसरा एम्स : मुख्यमंत्री।

दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पोखरभिंडा में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉ. गो…