Home Featured चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसल कर गिरा युवक, नहीं बच पाई जान।
November 12, 2022

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसल कर गिरा युवक, नहीं बच पाई जान।

दरभंगा: दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट के स्लीपर कोच से शनिवार को म्यूजियम गुमती के पास एक युवक नीचे गिर गया। ट्रेन से कटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। जीआरपी थानाध्यक्ष राम जी उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान बेनीपुर प्रखंड के उफरदाहा निवासी सत्यनारायण यादव के पुत्र नंदकिशोर यादव(30) के रूप में की गयी है।

जीआरपी थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव के उफरदाहा पहुंचने पर गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य प्रेम देवी ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। अपने घर में वही कमाने वाला था।

Advertisement

उसके पिता किसान हैं। नंदकिशोर का एक छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। नंदकिशोर को मात्र 14 माह की एक लड़की है। पंचायत समिति सदस्य ने प्रशासन से मृतक के परिजन को शीघ्र राहत मुहैया कराने की मांग की। इधर, इस घटना के बाद नंदकिशोर की पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग उन्हें ढांढ़स बंधा रहे हैं।

मृतक के चाचा उमेश कुमार यादव ने बताया कि नंदकिशोर फरीदाबाद में मैकेनिक का काम करता था। उसी के ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेवारी थी। हाल ही में वह दिल्ली से गांव आया था। पर्व खत्म होने के बाद वह काम पर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने दरभंगा गया था। वह जब तक दरभंगा जंक्शन पहुंचता, ट्रेन खुल चुकी थी। म्यूजियम गुमती के पास ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ी में वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…