पेड़ की छंटाई कर रहे मजदूर की गिरने से मौत।
दरभंगा : जामुन के पेड़ की छंटाई करने के दौरान गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक फेकला थाना क्षेत्र के पररी गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी स्वर्गीय ढ़ोढई सदाय का पुत्र दुलारचंद सदाय (45) बताया जाता है। हादसा थाना क्षेत्र कमला नदी किनारे स्थित आम के बगीचे में हुई है। बताया जाता है कि दुलारचंद सदाय एक अन्य मजदूर के साथ जामुन के पेड़ को छांट रहा था। इसी क्रम में पेड़ का तना कटकर गिरा और उसके कंपन से दुलारचंद सदाय भी गिर पड़े।

लोगों ने दौड़कर दुलारचंद सदाय को उठाया पर तब उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची फेकला थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को सौंप दिया। मृतक की पत्नी बदमियां देवी ने रोते हुए बताया कि पति की मौत के बाद घर कैसे चलेगा यह सोचकर परेशान है। सात बच्चे हैं। इधर,फेकला थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वजन के आवेदन देने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

डीलक्स शौचालय में फंदे से लटकी मिली अधेड़ की लाश, नहीं हो सकी है शव की शिनाख्त।
दरभंगा: रेलवे स्टेशन परिसर के डीलक्स शौचालय में बुधवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव खिड़…