Home Featured कहुआ में सिलेंडर फटने से आधा दर्जन घर जलकर राख।
May 5, 2019

कहुआ में सिलेंडर फटने से आधा दर्जन घर जलकर राख।

दरभंगा: रविवार को अग्निकांड की बड़ी घटना सामने आयी है। बिरौल प्रखंड क्षेत्र के कहुआ गांव में रविवार को लगातार पांच सिलेंडरों के फटने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गये। इस घटना में घर में रखा 50 हजार नगद व अनाज, कपड़े, बर्तन सहित पांच लाख से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
दिन के 12 बजे लक्ष्मण सहनी के घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के फटने से उनके भाई राम सहनी, बगल के घर राजू सहनी, उनके पुत्र बैजू सहनी के अलावा गरहाय सहनी, नूनू सहनी, पीतल सहनी व दिनेश सहनी के घर में रखा सभी सामान जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मण सहनी अपनी पत्नी गोरकी देवी का इलाज कराने बेनीपुर चले गए थे। लक्षमण की बेटी काजल घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव हुआ। जब तक बच्ची बाहर निकलकर आवाज लगाती तब तक सिलेंडर फट चुका था। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि बगल के घर के गरहाय सहनी एवं नूनू सहनी के घर में भी आग पकड़ लिया। इन सबके घर में भी गैस सिलेंडर में आग लग गयी। लगातार पांच सिलेंडर के फटने से आग की भयावह स्थिति देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। एक घंटे बाद अग्निशमन दल के पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पा लिया था। अग्निशमन दल के पहुंचने के बाद दूसरे मोहल्ले में आग लग गयी। इसमें आशुतोष मिश्र एवं अजित मिश्र के घरों के अलावा मवेशी घर एवं उसमें रखा चारा आग की भेंट चढ़ गया।
पंचायत के मुखिया अवधेश कुमार झा व पंसस मोहर कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना अग्निशमन दल को दी गयी इसके बावजूद कर्मी एक घंटे बाद पहुंचे। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। सीओ से पीड़ित परिवार को नियमानुकूल राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। सीओ ने राजस्व कर्मचारी को क्षति का आकलन करने का आदेश दिया है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…