आग्नेयास्त्र के बल पर सादा पन्ना पर अंगूठा लेने वाला शिक्षक गिरफ्तार।
दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कसरोर गांव के टोले जीरात में मारपीट कर पिस्तौल दिखाकर सादा पन्ने पर अंगूठा लगवाने वाले शिक्षक मो. बदरे आलम कासमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कसरोड़ गांव टोले जिरात निवासी मो. अख्तर रेजा ने घनश्यामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शिक्षक मो. बदरे आलम कासमी ने मारपीट की एवं पिस्तौल दिखाकर सादा पन्ने पर अंगूठा भी लगवाया।

मो. बदरे राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंगरहटटा उर्दू में शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक सप्ताह पहले प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी के चपेट में आने से चार लोग जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा।
दरभंगा: फेकला थाना क्षेत्र के हरिपट्टी गांव के निकट मुख्य सड़क पर शुक्रवार की दोपहर एक प्र…