बहन की शादी से पहले इकलौते भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, गांव में छाया मातम।
दरभंगा:जिले में सड़क हादसे में 22 साल के युवक कमल कुमार की मौत हो गई। कमल रतनपुर वार्ड-13 का रहने वाला था। शाम में वो अपनी बाइक से ब्रह्मपुर बाजार सब्जी लाने जा रहा था। बाजार गांव से करीब एक किमी दूर है। रास्ते में रतनपुर खतवे टोल के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।

हादसे में कमल के सिर पर गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने डीएमसीएच पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक के भाई कन्हैया ने बताया कि कमल घर का इकमात्र कमाने वाला था। वह बाहर रहकर मजदूरी करता था। अगले महीने उसकी बहन की शादी तय थी। अब घर में मातम पसरा है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

हादसे के वक्त बाइक पर कमल के साथ उपेंद्र भी था। उसने बताया कि उनकी बाइक की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा थी। सामने से आ रही बाइक की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। वह अचानक आकर टकरा गई। टक्कर के बाद उपेंद्र खेत में जा गिरा। कमल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत डीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिक्षाविद् आलोक नाथ झा का असामयिक निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार।
दरभंगा: लंबी बीमारी से जूझ रहे लक्ष्य सिविल सेवा संस्था बंगाली टोला के निदेशक, शिक्षाविद व…