साइबर थाना की पुलिस ने फ्रॉड का बैंक खाता फ्रिज कर खाता धारक को वापस किए 65 हजार।
दरभंगा: साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड का बैंक खाता फ्रिज कर खाता धारक को 65 हजार रुपए वापस करवाया। वहीं 42 हजार रुपए और वापस होने की प्रक्रिया चल रही है। साइबर डीएसपी राहुल कुमार ने बताया कि 4 अक्टूबर 2024 को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के किराए के मकान में रह रहे सुनील कुमार शर्मा के बैंक खाते से 2 लाख 61 हजार रुपए साइबर फ्रॉड के द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से फ्रॉड कर लिया था।

साइबर थाना में 88/24 मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद साइबर फ्रॉड के खाते को फ्रिज किया गया। साइबर फ्रॉड ने राजस्थान के सर्वोदय बैंक के खाते में 65 हजार रुपए,कर्नाटक बैंक व एक्सिस बैंक के खाते में शेष बचे राशि को स्थानांतरित किया था।

डीएसपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश से सुनील कुमार के खाते में 65 हजार रुपए की वापसी हो गई है 42 हजार रुपए की वापसी की प्रक्रिया चल रही है। बैंक के द्वारा वह भी जल्द वापस कर दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि अनजाने कॉल और लिंक को नजरअंदाज करें ताकि साइबर फ्रॉड नहीं हो सके। प्रेस वार्ता के दौरान साइबर थाना के इंस्पेक्टर पंकज कुमार उपस्थित थे।

शिक्षाविद् आलोक नाथ झा का असामयिक निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार।
दरभंगा: लंबी बीमारी से जूझ रहे लक्ष्य सिविल सेवा संस्था बंगाली टोला के निदेशक, शिक्षाविद व…