दरभंगा क्लब के सचिव बनाए गए जितेंद्र कुमार सिंह।
दरभंगा: क्लब की आम सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष विजय कुमार ने की। क्लब के 80 सदस्य मौजूद रहे। बैठक में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सभी विकास कार्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक वर्तमान कार्यकारिणी समिति ही बनी रहेगी। जीतेन्द्र कुमार सिंह को फिर से सचिव चुना गया।

जिलाधिकारी दरभंगा क्लब के अध्यक्ष हैं। उपाध्यक्ष विजय कुमार हैं। संयुक्त सचिव गणेश मिश्रा बने। कोषाध्यक्ष का दायित्व डॉ कैलाश कुमार सिंह को मिला। कार्यकारिणी समिति में डॉ. आर आर प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रेम शंकर सिंह, शुशील जैन, उपेंद्र कुमार सिंह और डॉ. अमिताभ सिन्हा शामिल हैं।

अठारह बच्चों का एक साथ हुआ उपनयन संस्कार, मंगलगान से गूंजा मंदिर परिसर।
दरभंगा: पटोरी, गोदाईपट्टी, मोरो, अरैला व रुपौली पंचायत के सीमाक्षेत्र पर स्थित मां सिंहासन…