बार एसोसिएशन संघ बिरौल के चुनाव की अधिसूचना जारी।
दरभंगा कार्यालय:-दरभंगा: शुक्रवार को बार एसोसिएशन संघ बिरौल के विभिन्न पदों पर चुनाव के प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी गयी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के निर्वाची पदाधिकारी महीप कुमार कर्ण ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रक्रिया की तिथियां भी निर्धारित कर दी गयी हैं। 25 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा जबकि 26 से 28 मार्च तक आपत्ति दर्ज करायी जा सकेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 मार्च को होगा। वहीं 1 से 5 अप्रैल तक नामांकन, 8 अप्रैल को समीक्षा तथा 10 अप्रैल तक नाम वापसी होगा। मतदान 16 अप्रैल को सुबह 10 से 3 बजे तक होगा। मतगणना 16 अप्रैल को ही 3:30 बजे शुरू होगी और इसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी के चपेट में आने से चार लोग जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा।
दरभंगा: फेकला थाना क्षेत्र के हरिपट्टी गांव के निकट मुख्य सड़क पर शुक्रवार की दोपहर एक प्र…