दरभंगा आने-जाने वाले हर व्यक्ति सीसीटीवी की जद में।
दरभंगा: लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 का निर्वाचन सफलता पूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से दरभंगा जिला में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जा रहे है। दरभंगा नगर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति/वाहन आदि पर निगरानी रखने हेतु जगह-जगह सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये जा रहे है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा इस बावत दरभंगा नगर में प्रवेश करने वाले मुख्य स्थलों चैक-चैराहों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का प्रस्ताव दिया गया। इसमें एकमी मोड़, तीनमुहानी, दिल्ली मोड़, सिमरी बोर्डर, केवटी थाने के पास, भरवाड़ा-जाले रोड़ पर तुरंत सी.सी.टी.वी. सस्थापित करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आदेश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इसके उपरांत सभी निर्वाचन कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सभी मतदान कर्मियों को भत्ते की राशि उनके बैंक खाते में सीधे आरटीजीएस की जायेगी। जिला पदाधिकारी ने इसे सुनिश्चित कराने हेतु कार्मिक कोषांग के नोडल को निदेश दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के लिए ब्रजगृह एम.एल.एकेडमी के एक कमरे में बनाया जायेगा। ब्रजगृह कोषांग के नोडल पदाधिकारी को विधान सभा वार रिसिंविग काॅटर का निर्माण कर उसमें पर्याप्त संख्या में योग्य कर्मियों की नियुक्ति कर लेने हेतु निदेश दिया गया। सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी को सभी मतदान सामग्री का संग्रहण कर लेने एवं उसके वितरण की समुचित व्यवस्था करने हेतु निदेशित किया गया।
इस बैठक में डी.एम. डाॅ. त्यागराजन एस.एम., एस.एस.पी. श्री बाबुराम, सिटी एस.पी. श्री योगेन्द्र कुमार, ए.डी.एम. श्री विभूतिरंजन चैधरी, डी.डी.सी. डाॅ. कारी प्रसाद महतो सहित सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
राहुल गांधी ने पूर्व निर्धारित स्थल पर ही किया संवाद, कार्यक्रम रोकने में दरभंगा प्रशासन विफल।
दरभंगा: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दरभंगा में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर काफ…