Home Featured बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व सांसद के निजी सचिव को मारी गोली।
November 5, 2019

बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पूर्व सांसद के निजी सचिव को मारी गोली।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। शहर में भी दिनदहाड़े गोलीबारी कर किसी की जान ले लेना आसान सी बात हो गयी है। मंगलवार को शहर में फिर एकबार दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद के निजी सचिव मिथिलेश चौधरी को अज्ञात हमलावरों ने गाेली मार दी है। उन्हें आनन-फानन अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्हें गोली क्यों गोली मारी गई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। मिथिलेश पूर्व सांसद के निकट रिश्तेदार भी हैं।
वहीं, दूसरी ओर विवि थाना क्षेत्र के बेला दुर्गा मंदिर के पास आपसी विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान करीब पांच राउंड फायरिंग की सूचना है। बताया जाता है कि एक पक्ष से एक को गाेली लगी है। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बताया जाता है कि पूर्व सांसद श्री आजाद के निजी सचिव मिथिलेश चौधरी को भी गोली इसी दौरान लगने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल विस्तृत एवं अधिकारिक जानकारी की फिलहाल प्रतीक्षा है।

Share

Check Also

30 अप्रैल तक बीएलओ पर्ची वितरण का कार्य शतप्रतिशत करें पूरा: डीएम।

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा बताया गया कि लोकसभा…