Home Featured सिंहवाड़ा के निवर्तमान थानाध्यक्ष को बैंड बाजा और अश्व के साथ दी गई विदाई।
February 16, 2025

सिंहवाड़ा के निवर्तमान थानाध्यक्ष को बैंड बाजा और अश्व के साथ दी गई विदाई।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लोगों ने रविवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष मनोज कुमार को भावभीनी विदाई दी। लोगों का अपने प्रति सम्मान व निवर्तमान अनुराग देखकर मौके पर मनोज कुमार भी अपनी भावना को छुपा नहीं पाए और भावुक हो गए और कहा कि वो जहां भी रहेंगे यहां के लोगों का प्यार व सम्मान उन्हें सदा याद रहेगा।

Advertisement

थाना परिसर में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता कर रहे नए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने पूर्व थानाध्यक्ष को एक अच्छा इंसान एवं कुशल पुलिस अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष रहते इनका अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने में बेहतर प्रदर्शन रहा। अपने कार्यों के कारण वरीय अधिकारी के साथ जनता का भरोसा भी इनपर लगातार बना रहा।

Advertisement

विदाई सह सम्मान समारोह में पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष को पाग, चादर व फूल माला से सम्मानित किया। स्थानीय चौकीदार संघ की ओर से आयोजित विदाई समारोह भव्य एवं यादगार बन गया। बैंड बाजा और अश्व के साथ विदा हुए थानाध्यक्ष का काफिला सिंहवाड़ा थाना से बाबा बटेश्वरनाथ मंदिर पहुंचा। जहां पूजा के बाद निवर्तमान थानाध्यक्ष का काफिला सदर थाना के लिए रवाना हो गया।

Advertisement

मौके पर एसआई विक्रांत कुमार, सतीश यादव, कमलेश मिश्रा, शंभू ठाकुर, नवलेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार, चौकीदार शोएब अख्तर, चितरंजन ठाकुर, गोपाल ठाकुर, रमेश कुमार, सीताराम यादव, अर्जुन पासवान, सूर्यनारायण पासवान, मो उस्मान, सरोज पासवान, राजेश पासवान आदि मौजूद थे।

Advertisement
Share

Check Also

अजब प्रेम की गजब कहानी: तीन साल के बेटे को दादा को सौंप महिला गयी प्रेमी के साथ।

दरभंगा: दरभंगा जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। एक शादीशुदा महिला को अपने …