हादसे का सबब बनता जा रहा कमला नेहरू पुस्तकाल के सामने बना डिवाइडर।
दरभंगा: शहर के लहेरियासराय टावर से चट्टी चौक जाने वाली सड़क पर कमला नेहरू पुस्तकाल के सामने नगर निगम की ओर से बना डिवाइडर काफी खतरनाक हो गया है। आए दिन यह डिवाइडर हादसे का सबब बनता रहता है। खासकर शाम होने के बाद सड़क पर भीड़ और अंधेरा होने की वजह से वाहन चालकों को यह दिखता नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इसी कड़ी में सोमवार की शाम मुजफ्फरपुर जिले के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार डिवाइडर पर चढ़ गयी। स्थानीय लोगों ने उसे मशक्कत कर डिवाइडर से उतारा। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां संकेतक नहीं लगाने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे रोकने का एकमात्र उपाय है कि संकेतक लगाया जाए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण इस सड़क पर इस डिवाइडर की कोई जरूरत नहीं है। नगर निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए।

अजब प्रेम की गजब कहानी: तीन साल के बेटे को दादा को सौंप महिला गयी प्रेमी के साथ।
दरभंगा: दरभंगा जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आयी है। एक शादीशुदा महिला को अपने …