दरभंगा भाजपा ने दिवंगत कार्यकर्त्ता को दिया श्रद्धाजंली
दरभंगा कार्यालय: भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ता लहेरियासराय मंडल के प्रभारी दिवंगत राजू सिंह के असमय निधन पर श्रधांजली सभा का आयोजन जिलाध्यक्ष हरि सहनी के अध्यक्षता में किया गया।
कार्यकर्ताओं ने स्व. राजू सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित की।
श्रद्धांजली सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा की हमने एक जुझारू व निष्ठावान कार्यकर्ता को खोया है। स्वर्गीय राजू के निधन से खाली जगह को भरना मुश्किल ही नही नामुमकिन है। आज सम्पूर्ण भाजपा जिला के कार्यकर्ता शोकाकुल है और इस दुख के घड़ी मे दिवंगत राजू के परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर उनके आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।
उसके बाद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
अपहृत बालक को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर किया बरामद।
दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के बस्तवाड़ा गांव से रविवार शाम अगवा हुए संजय राम के एक वर्षीय प…