Home Featured राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने तेजस्वी के 34वें जन्मदिन पर काटा 34 किलो का केक।
November 9, 2023

राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने तेजस्वी के 34वें जन्मदिन पर काटा 34 किलो का केक।

दरभंगा: राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 34 वां जन्मदिन सर्किट हाउस में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरब के नेतृत्व में एवं जिलाध्यक्ष अवधेश सहनी के अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के मौजूदगी में राजद नेताओं ने तेजस्वी यादव के 34 वें जन्मदिन के अवसर पर 34 किलोग्राम का बहुमंजिला केक काटकर एक दूसरे को खिला कर बधाई दी।

Advertisement

मौके पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि देखते ही देखते आज तेजस्वी यादव 34 वर्ष के हो गए।उनके 34 वें जन्मदिन पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा 34 किलोग्राम का केक काटा गया जो काबिले तारीफ है। आज दरभंगा में कई जगहों पर उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। इन 34 वर्षों में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना करते हुए पार्टी एवं सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। उनके नेतृत्व में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि आज उनका जन्मदिन है और इस खुशी के मौके पर वे लगातार आगे बढ़ते रहें।

Advertisement

इस अवसर पर राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरब ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव लगातार अतिपिछड़ों के विकास के लिए काम कर रहे हैं। आज उनका 34वां जन्मदिन है और इस अवसर पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा 34 किलोग्राम का केक काटकर उत्सवी माहौल में उनका जन्मदिन मनाया गया है। डॉ गौरव ने आगे कहा कि वे जिस प्रकार से लगातार गरीब,पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यकों के लिए काम कर रहे हैं आगे भी करते रहेंगे। उनके नेतृत्व में राजद एवं बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है।डॉ गौरब ने कहा कि 34 वर्ष के उम्र में ही उन्होंने समाज के दबे कुचले लोगों को हक दिलाने के लिए जातिगत जनगणना करा ऐतिहासिक काम किया। सभी दबे कुचले समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाकर उप मुख्यमंत्री ने इतिहास रचा है।

डॉ गौरव ने कहा कि वे आज बिहार का नेतृत्व कर रहे हैं उनलोगों की इच्छा है आगे चलकर देश की भी बागडोर संभालेंगे। ऐसी शुभकामना देते हैं।

Advertisement

इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव,पूर्व प्रत्यासी आर के चौधरी, कुमार राय, प्रदेश महासचिव हनुमान ठाकुर, भोला सहनी, मिथिलेश सहनी, गोपाल लाल देव, सुजीत गौरव,बबलू सहनी, कलीमुद्दीन राही, यासमीन खातून, इं रंजीत कुमार, हरेराम लाल देव, रामबाबू लाल देव, चंद्रिका लालदेव, अमरेश कुमार अमर, संजय यादव, अरुण यादव, राजारमलाल देव, उदय यादव, मोहन यादव, विनोद लाल देव, धनंजय लाल देव, रईस अहमद सिद्दीकी, प्रेमचंद यादव, राजा पासवान, गंगा मंडल, सुभाष पासवान, मो जफर, मो तमन्ना, गुलाम हुसैन चीना, विक्रांत पंजियार, मो अफजल, राम सुंदर कामत समेत कई अन्य राजद नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Share

Check Also

जानलेवा हमला करने मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। दरभंगा न्याय मंडल के अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र कुमा…