मेहंदी कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में महिला डांसर की गोली लगने से हुई मौत।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में मेहंदी कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में महिला डांसर शानू खान को गोली लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 2:30 बजे की है। कार्यक्रम राम विनय सिंह के बेटे की मेहंदी का था। राम विनय सिंह गांव में नहीं रहते। वो मुजफ्फरपुर में रहते हैं। वहीं से डांसरों को लेकर आए थे। गांव में किसी अन्य व्यक्ति से घर की सफाई करवाई गई थी। कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

मृतक महिला डांसर का नाम शानू खान था। वह मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय तीन कोठिया गांव की रहने वाली थी। पिता का नाम मो. अयूब और मां का नाम नजमा खातून है। शानू की शादी दो साल पहले हुई थी। उसका 6 महीने का बेटा है। कार्यक्रम का साटा शानू और प्रभात सिंह ने तय किया था।

शानू की मां नजमा खातून ने बताया कि प्रभात सिंह उनकी बेटी को बुक कर कार्यक्रम में ले गया था। वहां कैसे फायरिंग हुई, यह उन्हें नहीं पता। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है। कहा कि बेटी मायके में रहकर ही बच्चे का पालन-पोषण कर रही थी। अब बच्चे को देखने वाला कोई नहीं है।

शानू के साथ डांस करने आई एक अन्य डांसर रानी ने बताया कि वो चार लड़कियां शानू, अंगूरी और निशा मुजफ्फरपुर से जोगियारा गांव आई थीं। रात 11 बजे वहां पहुंचीं। 11:30 बजे स्टेज पर चढ़ीं। इसके बाद लगातार फायरिंग होती रही। समियाने में भी गोली के छेद के निशान हैं। उन्होंने बताया कि वहां 5-6 लोग हथियार लेकर मौजूद थे। बाउंसरों के पास भी हथियार थे। वो बार-बार पिस्टल उनकी ओर तान रहे थे। जब मना किया तो हंसने लगे।

डांसर ने बताया कि अचानक शानू गिर गई। देखा तो उसका हाथ पंखे में फंसा था। हाथ निकाला गया तो।उन्होंने देखा कि उसके पेट में गोली लगी थी। इसके बाद सभी लोग भागने लगे। उन्होंने बताया कि सानू प्रभात सिंह के साथ काम नहीं करना चाहती थी। कहती थी कि उसके काम में बहुत गड़बड़ी होती है। फिर भी मात्र 15 हजार रुपए में डील हुआ था। 2 हजार एडवांस दिया गया था। जब शानू ने अपने साथियों को बताया कि मेरा मन प्रभात के साथ काम करने का मन नही था तो साथियों ने कहा कि एडवांस वापस कर दो, चलो वापस चलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभात सिंह को वे लोग नहीं जानते। पैसा कार्यक्रम खत्म होने के बाद 4 बजे सुबह में देने की बात कही गई थी, लेकिन बीच मे यह घटना हो गई। घटना के बाद राम विनय सिंह के घर पर ताला लगा मिला। सभी लोग फरार हैं। घर में कोई नहीं है।

इस मामले में एसडीपीओ सदर 2 ज्योति कुमारी ने बताया कि जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में रामविनय सिंह के घर बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में चार नर्तकियां बुलाई गई थीं। इसी दौरान एक नर्तकी को गोली लग गई। उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सभी तथ्य सामने आने के बाद जानकारी दी जाएगी।

बारात में शामिल हुए नाबालिग की हत्या, ग्रामीणों पर हत्या का आरोप।
दरभंगा: जिले में एक शादी समारोह के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या से हड़कंप मच गया. मृतक…