Home Featured संगठन विस्तार को लेकर ब्राह्मण फेडरेशन की हुई बैठक, कैलाश चौधरी बने जिला महामंत्री।
September 22, 2019

संगठन विस्तार को लेकर ब्राह्मण फेडरेशन की हुई बैठक, कैलाश चौधरी बने जिला महामंत्री।

देखिए वीडियो भी।

 

वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें 👆

दरभंगा: रविवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के लहेरियासराय स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार करते हुए बिरौल के सहसराम के पैक्स अध्यक्ष रमापति चौधरी को बिरौल प्रखण्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही फेडरेशन के बिरौल अनुमंडल अध्यक्ष कैलाश कुमार चौधरी को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।
बैठक में संगठन विस्तार के साथ साथ ब्राह्मण समाज के राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री को बधाई देते हुए फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रभाकर झा ने उम्मीद जतायी कि इनकी नियुक्ति से संग़ठन और मजबूत होगा।
नवनियुक्त बिरौल प्रखण्ड अध्यक्ष रमापति चौधरी ने अपने नियुक्ति पर संगठन के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि वे पूर्व से संगठन केलिए कार्य कर रहे थे। अब नयी जिम्मेवारी के साथ संगठन और समाज केलिए पहले से बेहतर ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।
अनुमंडल अध्यक्ष से संगठन महामंत्री पद पर प्रोन्नत होने के बाद कैलाश कुमार चौधरी ने जिला एवं प्रदेश कमिटी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से राजनीतिक दल छोड़ कर वे अपने समाज और संगठन केलिए लगातार कार्य कर रहे हैं। दो वर्षों में दर्जनों बैठक कर समाज मे संगठन के संदेश को प्रसारित करते रहे हैं। संगठन ने उन्हें प्रखण्ड से अनुमंडल अध्यक्ष बनाया और आज जिला संगठन महामंत्री का भार दिया है। इससे हौसला और बढ़ा है। अपने समाज के हित केलिए वे कार्य करते रहेंगे और संगठन विस्तार के कार्य को प्रमुखता से करेंगे।
प्रदेश अध्य्क्ष उदय शंकर चौधरी ने दोनो नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए उम्मीद जतायी इससे संगठन और मजबूत होगा।
इस अवसर पर बहादुरपुर के पूर्व प्रमुख देव कुमार झा, एडवोकेट सुरेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी, रेवती रमन मिश्र, सतीश ठाकुर आदि भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

30 अप्रैल तक बीएलओ पर्ची वितरण का कार्य शतप्रतिशत करें पूरा: डीएम।

दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा बताया गया कि लोकसभा…