उपभोक्ता शिकायत निवारण कैंप में कई मामलों का हुआ निपटारा।
दरभंगा: बुधवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम दरभंगा के द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (ग्रामीण) के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बहेङी के विद्युत शक्ति उपकेन्द्र हायाघाट के प्रांगण मे उपभोक्ताओं के शिकायतों का निवारण करने के लिए कोर्ट कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप की अध्यक्षता बिनोद कुमार कर रहे थे एवं उनके साथ द्वितीय सदस्य मनोज कुमार लाल और कार्यपालक सहायक टिंकू कुमार मौजूद थे।

कैंप मे विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बहेङी के विभिन्न क्षेत्रों से बिल सुधार एवं अन्य शिकायतों के कुल 07 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 07 आवेदनों का उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम दरभंगा के निर्देश पर सहायक विद्युत अभियंता, बहेङी के द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए निष्पादित कर दिया गया।

बारात में शामिल हुए नाबालिग की हत्या, ग्रामीणों पर हत्या का आरोप।
दरभंगा: जिले में एक शादी समारोह के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या से हड़कंप मच गया. मृतक…