Home Featured देर रात डकैती के दौरान गृहस्वामी को लगी गोली, ग्रामीणों से डकैतों की हुई भिड़ंत।
January 9, 2019

देर रात डकैती के दौरान गृहस्वामी को लगी गोली, ग्रामीणों से डकैतों की हुई भिड़ंत।

दरभंगा: जिले में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ा हुआ है और एक पर एक घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार के मध्यरात्रि भी डकैती की एक बड़ी घटना सामने आयी है जिसमें गृहस्वामी को डकैतों ने गोली मार कर घायल कर दिया है वहीं उनकी पत्नी भी जख्मी है। दोनो का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के मनीगाछी थानाक्षेत्र के कन्हौली गाँव मे हथियारों से लैश डकैतों ने गाँव के ही शंकर झा के यहां धावा बोला और लूटपाट मचाने लगे। घर मे गृहस्वामी और उनकी पत्नी केवल थी। इसी दौरान गांव में भी शोर मच गया और ग्रामीण जुटने लगे और थाना तथा पुलिस पदाधिकारियों को भी सूचना दी गयी। ग्रामीणों से घिरे होने पर गृहस्वामी भी डकैतों से अकेले भिड़ गए। इसी दौरान डकैतों ने खुद को घिरा देख गोली फायरिंग एवं गोली चलाने लगे। इसी दौरान गोली गृहस्वामी को भी लगी। उनकी पत्नी को भी डकैतों ने घायल कर दिया। इसी दौरान बमबाजी कर दहशत फैलाते हुए डकैत भाग निकले। डकैतों को जाने के बाद फिल्मों में जैसा दिखाया जाता है कि घटना हो जाने के बाद पुलिस पहुंचती है, उसी अंदाज में डकैतों के जाने के कुछ ही देर बाद सबसे पहले नेहरा ओपी की पुलिस पहुँची। कुछ ही देर बाद देर रात ही जिले के नये पुलिस कप्तान बाबूराम भी स्वयं घटनास्थल पहुँच गए तथा स्थिति का जायजा लिया।
दोनो घायल पति पत्नी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी। विस्तृत एवं अधिकारिक पक्ष प्रतीक्षारत है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…