जाले प्रखंड में मिला कालाजार का रोगी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।
दरभंगा: जाले प्रखंड क्षेत्रों के कतिपय गांवों में कालाजार से संक्रमित रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर रोग उन्मूलन को लेकर प्रभावित रोग क्षेत्रों में छिड़काव कराया जा रहा है।

प्रखंड क्षेत्र के कालाजार प्रभावित पंचायत मुरैठा रतनपुर जाले नगर परिषद वार्ड 20 राढ़ी पश्चिमी वार्ड 11 एवं 12 ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत वार्ड 2 एवं 3 में कालाजार उन्मूलन के लिए सिथेंटिक पैराथ्राइड के घोल का छिड़काव किया जा रहा है।

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के संचारी रोग विभाग द्वारा कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस आशय की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद झा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में छिड़काव कर्मियों द्वारा रोग के वाहक बालू मक्खी के उन्मूलन के लिए सिथेंटिक पैराथ्राइड का छिड़काव किया जा रहा है।

अपहरण एवं नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन लोगों को बीस वर्ष कैद एवं अर्थदंड की सजा।
दरभंगा: दरभंगा जिला के पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रोतिमा परिहार की अदालत ने एक नाबा…