Home Featured न्याय की मांग को लेकर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत माले एवं ऐपवा ने निकला प्रतिवाद मार्च।
1 week ago

न्याय की मांग को लेकर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत माले एवं ऐपवा ने निकला प्रतिवाद मार्च।

दरभंगा: कोमल पासवान, काजल मंडल और स्नेहा कुशवाहा के लिए न्याय की मांग पर राज्यव्यापी आह्वान के तहत लहेरियासराय क्लब से ऐपवा और भाकपा (माले) दरभंगा जिला परिषद के बैनर तले न्याय मार्च निकाला गया।

Advertisement

मार्च का नेतृत्व भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, रानी सिंह, भाकपा (माले) जिला स्थाई समिति सदस्य अशोक पासवान, नंद लाल ठाकुर व विनोद सिंह ने किया। मार्च लहेरियासराय क्लब से निकलकर समाहरणालय होते हुए टॉवर, लहेरियासराय थाना से पुन: लौट कर टॉवर पर प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया।

Advertisement

अशोक पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की जिला सचिव शनिचरी देवी ने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं, खासकर छोटी बच्चियों के खिलाफ यौन हिंसा, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में बाढ़-सी आ गई है। सासाराम की छात्रा स्नेहा कुशवाहा की बनारस में हत्या का मामला ताजा ही था कि होली के रोज खुद लोजपा नेता के परिवार के सामंती मनबढ़ुओं ने कोमल पासवान, 12 वर्ष की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। कोमल पर आरोप था कि उसने लोजपा नेता की दीवाल को कीचड़ से गंदा कर दिया था।

Advertisement

हाल ही में पूर्णिया में घास काटने गई धानुक जाति की काजल कुमारी, 14 वर्ष की बलात्कार के बाद सामंती अपराधियों ने हत्या कर दी। इसी रोज पूर्णिया में एक 8 वर्ष की बच्ची के साथ भी हैवानियत की घटना घटी। इसी 5 अप्रैल 25 को औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड में चंद्रवंशी जाति की 12 और 14 वर्ष की दो सगी बहनों के साथ सामंती मनबढ़ुओं ने बलात्कार की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों को बुरी तरह पीटा और बांह व कमर की हड्डी तोड़ दी। बेगूसराय में हाल ही में एसिड से हमला की घटना सामने आई है।

Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन के राज में और इनके ही संरक्षण में समाज के दलित-अतिपिछड़े-वंचित समुदाय की महिलाओं के खिलाफ हिंसा की हर रोज कोई न कोई घटना घट रही है। इस मौके पर ऐपवा नेत्री रानी सिंह, विनोद सिंह, कामेश्वर पासवान, रामदेव मण्डल, कलीम नदाफ, रंजन प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया।

Share

Check Also

पहलगाम हमले पर शुक्रिया पाकिस्तान लिखने वाले युवक का दरभंगा कनेक्शन, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस।

दरभंगा: पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत पर सोशल मीडिया पर “शुक्रिया पाक…