बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी
दरभंगा: दुर्गा पूजा की धूम के बीच विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार को शहर के ऐतिहासिक सुंदरपुर छठी पोखर पर रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ो लोग उपस्थित थे। रावण दहन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त दिखी। साथ ही आयोजन समिति के स्वयंसेवक भी व्यवस्था में पूरी तरह तत्पर दिखे।

छठी पोखर सुंदरपुर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि यहां वर्ष 1982 से रावण वध का आयोजन होता है । पोखरा के पूरब रावण का पुतला जलाया गया है। यह लगभग 45 फीट का था।
उन्होंने बताया कि यहां केवल अकेले रावण का ही पुतला जलाया जाता है। आयोजन समिति द्वारा रावण दहन के पूर्व आकर्षक झांकी भी निकाली गई।

तापमान में हुए वृद्धि के कारण विद्यालयों के समय में किया गया परिवर्तन।
दरभंगा: राजीव रौशन जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में विद्यालयों के संचालन के समय में प…