आग लगने से 18 घर जलकर हुए राख।
दरभंगा: जिले के हनुमान नगर प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की दोपहर भरौल गांव में आग लगने से लगभग डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गए। अगलगी में लाखों के नुकसान की संभावना है। आधा दर्जन मवेशी भी झुलसकर जख्मी हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने बीडीओ मनीष कुमार, सीओ आशीष कुमार, विशनपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।
अग्निकांड में उमेश यादव का पुत्र चंदन यादव, साहेब यादव, चंदेश्वर यादव का पुत्र गणेशी यादव, रामदेव यादव का पुत्र अनूठ यादव, मनोज यादव, योगेंद्र यादव का पुत्र नागेश्वर यादव, कालेश्वर यादव, जागेश्वर यादव, बालेश्वर यादव, नन्दलाल यादव, विन्देश्वर यादव, रामस्वरूप यादव का पुत्र उमेश यादव और सुरेश यादव का घर जला है।
सीओ ने कहा कि राजस्व कर्मचारी मो. आरिफ को घटनास्थल पर भेजा गया है। पीड़ित परिवारों की सूची इकट्ठा की जा रही है। पीड़तों के लिए खाद्यान्न व पॉलीथिन सीट की व्यवस्था की जा रही है। सूची उपलब्ध होते ही सभी को सरकारी आपदा राहत कोष से मिलने वाली राशि बैंक खाते में ट्रांसफर करा दी जाएगी। जख्मी मवेशियों के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को सूचना भेजी गई है।
जिलाधिकारी के आदेश पर बढ़ाई गई आठवीं तक की छुट्टी।
दरभंगा: जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिस…